{"_id":"60db72108ebc3ec76f33dec3","slug":"kooda-collection-officer-jhansi-news-jhs1983258167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा कलेक्शन के यूजर चार्ज में तीन गुना बढ़ोतरी पर घिरेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा कलेक्शन के यूजर चार्ज में तीन गुना बढ़ोतरी पर घिरेंगे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। चालू वित्तीय वर्ष के बजट के लिए बुधवार को बुलाई गई नगर निगम सदन की बैठक के हंगामेदार होने की आशंका है। निगम प्रशासन ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के यूजर चार्ज में करीब तीन गुने की बढ़ोतरी की तैयारी की हुई है, लेकिन पार्षद इसके लिए राजी नहीं हैं। इसको लेकर पार्षदों ने अफसरों को घेरने की तैयारी की है।
करीब तीन महीने बाद सदन की बैठक बुधवार को आहूत की गई है। बैठक में कार्यकारिणी से पारित बजट पेश किया जाएगा। चर्चा के दौरान बजट के आय-व्यय बिंदुओं पर अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन कई मामलों को लेकर पार्षदों ने अफसरों को घेरने की तैयारी की हुई है। कई निगम पार्षद पिछले काफी समय से अवैध कब्जों के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं, मगर छिटपुट कार्रवाई हुई। कई सरकारी रकबों पर अवैध कब्जे हैं। इसी तरह निगम प्रशासन ने घरों से कूड़ा उठाने की दरें भी करीब-करीब तय कर दीं। पिछले वर्ष हर घर से 40 रुपये वसूला जाता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर करीब 125 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। यह रकम भी मकान के कारपेट एरिया के बजाए सभी पर एक समान तरीके से तय की गई है। कार्यकारिणी सदस्य दिनेश सिंह दीपू, विकास खत्री, महेश गौतम समेत अन्य पार्षदों में इसे लेकर रोष है। पार्षदों का तर्क है कि पिछली बार 40 रुपये होने पर सिर्फ तीस फीसदी घरों से वसूली होती थी। ऐसे में शुल्क बढ़ोतरी का कोई भी औचित्य नहीं है। इस मामले को पार्षद सदन में जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी में हैं। महापौर रामतीर्थ सिंघल के मुताबिक बैठक बजट को लेकर बुलाई गई है। 11 बजे बैठक आरंभ होगी।