फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kinnar Tantrik was hiding in female form, grabbed lakhs of rupees on the pretext of getting secret money

Jhansi News: महिला वेश में छुपकर रह रहा था किन्नर तांत्रिक, गुप्त धन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पे

Sat, 02 Dec 2023 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kinnar Tantrik was hiding in female form, grabbed lakhs of rupees on the pretext of getting secret money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। बंगाल से आया किन्नर तांत्रिक पिछले कई महीने से महिला वेश में छिपकर रह रहा था। तंत्र विद्या के सहारे गुप्त धन दिलाने का झांसा देकर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए। शुक्रवार को उसकी पोल खुल गई। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस आरोपी तांत्रिक को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में उसकी असलियत उजागर हो गई। थाने में ही उसके महिला न होकर किन्नर होने की बात मालूम चला। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बमरौली गांव के नई बस्ती इलाके में शुक्रवार दोपहर महिला तांत्रिक के घर पर शोर शराबा कर रही थी। उसका कहना था कि तांत्रिक महिला ने उससे रुपये लिए हैं। विवाद बढ़ने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में मोंठ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। महिला तांत्रिक के मकान मालिक को भी बुलाया गया। जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तब महिला तांत्रिक का खेल उजागर हो गया। मोहल्ले के कई लोग सामने आ गए जिन्होंने बताया कि महिला तांत्रिक ने छिपा हुआ धन निकालकर देने का लालच देकर लाखों रुपये वसूले हैं ले चुकी है। हंगामा करने वाली महिला ने उसके किन्नर होने की भी पोल खोल दी। उसने बताया कि तांत्रिक महिला नहीं बल्कि किन्नर है। आरोपी तांत्रिक ने खुद को बंगाल का रहने वाला बताया हुआ है। उसके पास गुप्त धन निकालने की शक्ति है। एक रात में सोने-चांदी से भरा कलश खोज निकाल सकती है। उसे अपनी सिद्ध शक्ति से मालूम चला कि इस इलाके में सोने-चांदी से भरे 45 कलश छिपे हैं। कई लोग उसकी बातों में आ गए। मंत्र पूजन के एवज में उसने लाखों रुपये वसूल लिए। रोजाना दर्जनों लोग चढ़ावा चढ़ाने भी आने लगे लेकिन, एक महिला अपना रुपया वापस मांग रही थी। यह पैसा वापस न करने पर ही दोनों के बीच विवाद हो गया और उसकी पोल खुल गई। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी के तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। पूछताछ की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed