फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kidnaping

खुद के अपहरण का रचा षड्यंत्र, फंसा

Tue, 19 May 2015 02:33 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 19 May 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
झांसी। अपहरण का षड्यंत्र रचकर पुलिस व परिजनों के होश उड़ाने वाला युवक अब अपने ही जाल में फंस चुका है। उसके खिलाफ अमानत में खयानत कर परिजनों से फिरौती मांगने का मामला दर्ज कर लिया है। अब उसका जेल जाना तय है।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछोर निवासी रामकिशन का पुत्र उमेश बरार शनिवार को बड़े भाई की सगाई में मिली बाइक लेकर कार्ड बांटने गया था। रात करीब साढ़े सात बजे परिजनों के पास उसके अपहरण का फोन आया और डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। तलाश में जुटी पुलिस ने रविवार को उसे ओरछा की बेतवा नदी के पास से बरामद कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसका अपहरण नहीं हुआ, बल्कि उसने नाटक रचा था।
विज्ञापन



उसने बताया कि वह भाई की बाइक गिरवी रखकर 30 हजार रुपये जुए में हारा था। इसके बाद उसने बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन पहुंचा और मुंह में कपड़ा दबाकर परिजनों को अपहरण की सूचना दी और डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी। हकीकत सामने आने के बाद नवाबाद पुलिस ने गिरवी रखी बाइक बरामद कर उमेश के खिलाफ कार्रवाई की है, जिससे उसका जेल जाना तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि उमेश ने अपने बड़े भाई की बाइक को गिरवी रखकर जुआ खेला, जो अमानत में खयानत का जुल्म है। वहीं, परिजनों को अपहर्ता बनकर बतौर फिरौती डेढ़ लाख रुपये की मांग करने, परिजनों को दहशत में डालना और पुलिस को परेशानी में डालने का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि इन आरोपों से संबंधित दस्तावेज कोर्ट भेज दिए गए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed