फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   khatu shyam mahotsav

कुछ तो है, सरकार तेरी सरकारी में, क्या रखा है झूठी दुनियादारी में, खाटू श्याम मंदिर में भजनों पर झूमे लोग

Mon, 02 Mar 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
khatu shyam mahotsav
सदर बाजार में श्रीखाटू श्याम महोत्सव में भजन गाते बीकानेर के गायक प्रवेश शर्मा।
झांसी। सदर बाजार स्थित बुंदेलखंड धर्मशाला में हर साल की तरह श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम महोत्सव एवं रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। इसमें नागपुर की भजन गायिका कृष्ण प्रिया ने कुछ तो है, सरकार तेरी सरकारी में...., क्या रखा है झूठी दुनियादारी में को संगीत की मधुर धुनों पर सुनाया, जिस पर भक्त झूम उठे।
विज्ञापन

भजन गायिका ने रंग लेके खेलते गुलाल लेके खेलते, राधा संग होली नंदलाल खेलते... को भी सुनाया, जिस पर फूलों की होली खेली गई। भजन गायकों में बीकानेर के भजन गायक प्रवेश वर्मा, कानपुर की निक्की गौड़, हर्ष गौड़ ने भी मोहक भजन सुनाए। शशांक म्युजिकल ग्रुप ने संगीत की मधुर धुने सुनाई। कार्यक्रम में बाबा का भव्य दरबार सजाया गया और 56 भोग का प्रसाद अर्पण किया। रात में बाबा का खजाना वितरण किया गया। इस अवसर पर राजू कनौडिया, संजय कनौडिया, पुजारी रामकुमार, रूपक, अनूप बिंदल, राजीव, प्रदीप शरण, वीरेंद्र डालमिया, सविता, मधु, आशा, रमेश शरण अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इससे पहले जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा निकाली।
विज्ञापन

नेक काम जरूर करना चाहिए: प्रणव पुरी
झांसी। श्री राम कथा व्यास प्रणव पुरी महाराज ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य क ो नेक काम जरूर करना चाहिए। इससे हृदय को प्रीति मिलेगी और पाठ में मन लगेगा। सीपरी के एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में कथा के समापन दिवस कथा व्यास ने कहा कि कर्म पूजा समान है। हम अपने कर्तव्य को निष्ठा और सौम्यता के साथ करें, यहीं हमारी भक्ति है। हमारी पारिवारिक संपदा का बटवारा तो भाई बहन और परिवार के अन्य लोग कर लेंगे। लेकिन प्रभु प्रेम का बटवारा कोई नहीं कर पाएगा। उन्होंने भगवान श्रीराम के राज्यभिषेक प्रसंग का भी वर्णन किया। इस अवसर पर शशि, शिवाकांत अवस्थी, अनीता, चंद्र कांत अवस्थी, विनोद गुप्ता, सीमा गुप्ता, अनिल भार्गव, महेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्ध वंदना की
झांसी। भारतीय बौद्ध महासभा झांसी के तत्वावधान में धम्म गोष्ठी हुई। इसमें श्रद्धालुओं ने बुद्ध वंदना की और पंचशील व त्रिशरण का पाठ किया। मुख्य अतिथि केशव दास बौद्ध ने कहा कि भगवान बुद्ध का धम्म समुद्र के समान है। कार्यक्रम में हरीदास सुमन, हरचरण लाल बौद्ध, गंगाराम अहिरवार, गोविंद दास कौशल, चंद्रभान आदिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed