फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Khanan control officer

अवैध खनन पर लगाएं लगाम, औचक निरीक्षण करें अधिकारी

Thu, 31 Dec 2020 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Khanan control officer
झांसी। मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने उप खनिजों के मद में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत- प्रतिशत पूर्ति किए जाने के लिए निर्देश मंडल के खान अधिकारियों की बैठक में दिए।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में उन्होंने कहा कि व्यवस्थापन अभियान चलाकर खनन के क्षेत्रों का निरीक्षण करें। अवैध खनन और परिवहन पर सर्तकता बरतते हुए नियमित एवं औचक निरीक्षण किया जाए। खनन क्षेत्रों का समय-समय पर निरीक्षण कर आख्या जिलाधिकारियों को प्रेषित करते रहें। राजस्व प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। साप्ताहिक प्रगति से अवगत कराते रहें। अन्य राज्यों से उप्र में आने वाले खनिज वाहनों पर संबंधित राज्य के वैध अभिवहन प्रपत्रों एवं अंतर्राज्यीय परिवहन प्रपत्र की जांच करें। अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। वन विभाग के लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करें और शासन को पत्र प्रेषित कराएं। लंबित कोर्ट केस की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। निर्धारित टेंडर प्रक्रिया को समयानुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त निदेशक खनन नवीन कुमार दास, वरिष्ठ खान अधिकारी झांसी जेपी द्विवेदी, खान अधिकारी जालौन आरबी सिंह और प्रभारी खान अधिकारी ललितपुर और सहायक भू-वैज्ञानिक शशांक शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed