फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ken-Betwa Link Project: Sluices will be built to remove silt from Parichha Dam

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट : पारीछा बांध से गाद निकालने को बनाए जाएंगे स्लूज

Fri, 11 Apr 2025 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ken-Betwa Link Project: Sluices will be built to remove silt from Parichha Dam

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के सबसे पुराने पारीछा बांध का कायाकल्प होगा। बांध के भीतर सैकड़ों साल से जमा गाद निकालने के लिए स्लूज बनाए जाएंगे। इससे बांध की स्टोरेज क्षमता बढ़ सकेगी। इसके साथ ही बांध के मैनुअल गेट भी बदलकर ऑटोमेटिक कर दिए जाएंगे।

सिंचाई अफसरों का कहना है कि मानसूनी सीजन के बाद यह काम इसी वर्ष आरंभ करा दिया जाएगा।बुंदेलखंड में छोटे-बड़े 26 बांध हैं। इनमें पारीछा बांध सबसे पुराना है। करीब 150 साल पुराने पारीछा बांध में शुरुआती समय में करीब 105 मिलियन क्यूबिक मीटर एमसीएम पानी स्टोर करने की क्षमता थी, लेकिन लगातार गाद भरने से अब इसकी क्षमता कम होती जा रही है। सिंचाई अफसरों के मुताबिक, अब इसकी क्षमता महज 78.74 एमसीएम पानी स्टोर करने की रह गई है। केन-बेतवा परियोजना के जरिए इस बांध के कायाकल्प करने का प्रस्ताव बनाया गया है। सिंचाई अफसरों के मुताबिक, इसके लिए अंडर स्लूज बनाए जाएंगे। बारिश के समय बेतवा नदी के तेज बहाव के दौरान यह स्लूज खोले जाएंगे। इससे बांध में पुराने समय से जमा गाद भी धीरे-धीरे करके बांध से बाहर निकाली जा सकेगी। इससे बांध की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। केन-बेतवा लिंक परियोजना के एसीईओ देवेश शुक्ला के मुताबिक, पारीछा बांध के कार्य इस मानसून सीजन के खत्म होने के बाद कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed