{"_id":"5fff4e488ebc3e31862e1e5a","slug":"karovari-se-chandi-bhra-begh-chen-le-gye-badmash-jhansi-news-jhs186000276","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से चांदी का बैग छीन ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी से चांदी का बैग छीन ले गए बदमाश
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
कारोबारी से चांदी भरा बैग छीन ले गए बदमाश
झांसी। कोतवाली इलाके के नझाई बाजार में बुधवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाश चांदी कारोबारी के हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। बैग में करीब 55 हजार रुपये की चांदी रखी थी। खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
पुरानी नझाई निवासी राजकुमार सोनी चांदी कारोबारी हैं। वह घर पर ही चांदी के जेवरात बनाते हैं। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वह करीब 55 हजार रुपये की चांदी बैग में रखकर पैदल सराफा बाजार के लिए निकले। घर से कुछ ही दूर पहुंचे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश चांदी के जेवरात से भरा बैग छीनकर भाग निकले। चिल्लाते हुए पीछा भी किया, लेकिन जब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। सूचना मिलते ही एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी, सीओे सिटी राजेश कुमार सिंह व कोतवाल देवेश शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल के पास दुकान व घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस ने खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ऐेसे में पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। आसपास के लोग भी घटना को लेकर कुछ नहीं बता सके। पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुटी रही। एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।