फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kanha will enjoy milk, curd and butter-mishri

कान्हा को लगेगा दूध, दही और माखन-मिश्री का भोग

Sun, 29 Aug 2021 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kanha will enjoy milk, curd and butter-mishri
झांसी। पुलिस लाइन स्थित प्राचीन राधारानी मंदिर की महिमा निराली है। सुंदर मूर्ति की आभा देखते ही बनती है। यह मंदिर 116 वर्ष पुराना बताया जाता है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित मनीष चंद्र बताते हैं कि मंदिर में कई भक्त अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। पुजारी जी के अनुसार यह मंदिर वर्ष 1905 में स्थापित किया गया था। यहां राधारानी और कान्हा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी। इसके अलावा मंदिर में भगवान हनुमान, भैरो जी की मूर्तियां भी हैं। मंदिर में भगवान भोलेनाथ सपरिवार विराजमान हैं। हर वर्ष जन्माष्टमी पर यहां भव्य आयोजन होते हैं। भगवान को नए वस्त्र अर्पण कर दूध, दही और माखन-मिश्री के साथ लड्डू व भोग प्रसाद का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। रात को भगवान का जन्मोत्सव मनाकर प्रसाद बांटा जाता है। भक्तगण भजन-कीर्तन करते हैं। मंदिर को फूलों और झालरों से सजाया जाता है। जन्माष्टमी इस वर्ष 30 अगस्त को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed