फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kaimashan temple most important for bundelkhand

कैमासन मंदिर का बुंदेलखंड में है बड़ा महत्व

Fri, 23 Oct 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kaimashan temple most important for bundelkhand
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में पहाड़ी पर स्थित कैमासन मंदिर में भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मान्यता है कि कैमासन मंदिर का बुंदेलखंड में बड़ा महत्व है। यह मंदिर असम के मां कामाख्या मंदिर के समान है। एक समय में यह तंत्र पूजा का विशेष स्थान रहा है। मंदिर में विशाल विजय दीप स्तंभ पर आज भी श्रद्धालु दीप प्रज्जवलित करते है।
विज्ञापन

नवरात्र पर कैमासन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 136 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। ऊंची पहाड़ी पर मंदिर होने से संपूर्ण शहर को देखा जा सकता है। श्रद्धालुओं के अनुसार इस मंदिर का निर्माण संभवत: चंदेलों के शासन काल के दौरान हुआ था। कभी यह इलाका पूरी तरह से जंगल क्षेत्र था। लेकिन शहर एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विकास के साथ ही मंदिर का भी तेजी से विकास हुआ। नवरात्र पर अपनी मन्नतें पूरी करने के लिए देश के कई हिस्सों से श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने आते है।
विज्ञापन

नवरात्र के साथ ही अन्य सभी तीज त्यौहारों पर मां के दरबार में आता हूूं। वह अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है। साकेत अग्रवाल, श्रद्धालु
कैमासन मंदिर झांसी के प्राचीन मंदिरों में से एक है। मंदिर में विजय दीप स्तंभ का भी बड़ा महत्व है। निशांत सिंह चौहान, अधिवक्ता
कैमासन मंदिर प्राचीन है। इस मंदिर का निर्माण चंदेल शासन काल में हुआ था। असम के कामाख्या मंदिर की तरह बुंदेलखंड में इस मंदिर की विशेष महत्ता है। गोपी चंद्र रावत, व्यवस्थापक
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र पर माता के दर्शन के लिए परिवार सहित आती हूं। मंदिर के चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता है। मंदिर में बहुत अच्छा लगता है। रेखा पुरोहित, श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed