फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kabaddi: Teams of Jhansi, Devipatan, Saharanpur and Meerut reached semi-finals.

कबड्डी : सेमीफाइनल में पहुंची झांसी, देवीपाटन, सहारनपुर और मेरठ की टीम

Wed, 29 Nov 2023 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi: Teams of Jhansi, Devipatan, Saharanpur and Meerut reached semi-finals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। बुधवार को झांसी, देवीपाटन मंडल, सहारनपुर और मेरठ की टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. रोहित पांडेय ने किया। पहला मुकाबला देवीपाटन मंडल और आगरा के बीच हुआ। जिसमें देवीपाटन मंडल की टीम 27-12 से विजेता रही। दूसरा मुकाबला सहारनपुर मंडल और मुरादाबाद के बीच हुआ, जिसमें सहारनपुर ने 22-9 से मैच जीता। वहीं तीसरा मुकाबला मेरठ मंडल और वाराणसी के बीच हुआ, जिसमें मेरठ ने 35-22 से विजयी रही। झांसी मंडल और मिर्जापुर मंडल की बीच हुए मुकाबले में झांसी की टीम ने 20-3 अंक से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में प्रेम सिंह यादव, शामली के संदीप कुमार, वाराणसी के सत्य प्रकाश, प्रशांत सिंह, अमित यादव, गाजीपुर के राजेश कुमार यादव और कानपुर के राेहित जायसवाल और धर्मेंद्र पाल रहे। इस अवसर पर रोहित चौधरी, राहुल चौधरी, राजेश कुमार सोनकर, सुनील कुमार, सुषमा कुमारी, देवी प्रसाद दीक्षित, आकिब अहमद, विकास वेंदया, विजय यादव, रिंकू सिंह परिहार, अशोक ओझा, राजा खान, विकास उपाध्याय उपस्थित रहे। संचालन और आभार आरएसओ सुरेश बोनकर ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed