फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   June rain broke the record of nine years, there is no hope of good rain in July

Jhansi News: जून की बारिश ने तोड़ा नौ साल का रिकॉर्ड, जुलाई में नहीं अच्छी बारिश के आसार

Wed, 12 Jul 2023 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
June rain broke the record of nine years, there is no hope of good rain in July
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जनपद में नौ साल बाद जून में सबसे ज्यादा बरसात हुई है। 19 जून को प्री मानसून की एंट्री होने के बाद पिछले महीने जिले में 94 मिलीमीटर से अधिक पानी गिरा। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जुलाई में मानसून रूठा रहेगा। अच्छी बारिश के आसार नहीं है। जानकारों का कहना है कि सामान्य से कम ही वर्षा होगी।
झांसी में सामान्य औसत वर्षा 850 मिलीमीटर है। मगर वर्ष 2013-14 के बाद से जिले में सामान्य औसत वर्षा नहीं हुई है। इस बार जून में प्री मानसून और मानसून की दस्तक बिलकुल समय पर हुई। लगातार कभी तेज तो कभी धीमा पानी गिरता रहा। इस वजह से जिले में जून में 94.16 मिलीमीटर पानी गिरा। जबकि, जून की सामान्य औसत वर्षा का आंकड़ा 73.3 मिलीमीटर है। हालांकि, जुलाई शुरू होने के बाद बहुत अच्छी बारिश नहीं हुई। बीच-बीच में पानी तो गिरता रहा मगर फिर धूप खिल जाने से उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। जुलाई में सामान्य औसत बारिश का आंकड़ा 296.4 मिलीमीटर है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह की मानें तो जिस तरह जून में अच्छी बारिश हुई है, वैसी अच्छी बारिश जुलाई में होने का अनुमान कम है। इस महीने सामान्य औसत वर्षा से कम पानी गिरने के आसार हैं। ऐसे में जुलाई में मानसून रूठ सकता है।
विज्ञापन


पौन घंटे तक हुई झमाझम बरसात
झांसी। मंगलवार की शाम चार बजे करीब पौन घंटे तक झमाझम बारिश हुई। शिवाजी नगर, मेडिकल कॉलेज, वीरांगना नगर, बजरंग कॉलोनी में अच्छी बरसात हुई। इसके अलावा बीकेडी, इलाइट, मानिक चौक, सीपरी बाजार समेत शहर के विभिन्न इलाकों में भी रिमझिम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों में गिर सकता 55 से 60 मिलीमीटर पानी
झांसी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आगामी दो दिनों तक पांच-पांच मिलीमीटर पानी गिरने के आसार हैं। इसके बाद 14 जुलाई को 40 मिलीमीटर पानी गिर सकता है। 15 और 16 जुलाई को पांच से 10 मिलीमीटर वर्षा होने का अनुमान है।

जून में कब-कितनी हुई वर्षा
..................................
वर्ष बारिश
2013-14 178.28
2014-15 32.04
2015-16 25.22
2016-17 29.44
2017-18 90.70
2018-19 40.85
2019-20 43.51
2020-21 63.50
2021-22 40.49
2022-23 28.88
(नोट: आंकड़े मिलीमीटर में हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed