फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jim open, parks are now close

जिम खुल गई, पार्क अब तक बंद

Tue, 08 Sep 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jim open, parks are now close
Jim open, parks are now close
झांसी। महानगर में कोविड के चलते बंद चल रहे पार्कों को खोले जाने की मांग जोर पकड़ रही है। सोमवार को रामराजा सरकार सेवा समिति ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्यों ने कोविड नियमों का पालन कराते हुए पार्क खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

महानगर में कोविड-19 के चलते पार्कों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद जून में पार्कों को सुबह पांच से आठ और शाम को पांच से आठ बजे तक खोला गया। इसके बाद महानगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी, तो पार्कों को फिर से बंद कर दिया गया। वहीं अनलॉक होने के साथ महानगर के बाजार, जिम, रेस्टोरेंट समेत तमाम जगहों को खोल दिया गया, लेकिन पार्क अभी भी बंद हैं। इसे लेकर सोमवार को रामराजा सरकार सेवा समिति ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर पार्कों को खोले जाने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि पार्क खोलने के लिए पूर्व में दी गई शर्तों को जारी रखा जाए। इस मौके पर अमर सिद्ध, पप्पू छिरौल्या, दीपू मिश्रा, बल्ले अग्रवाल, वेकंटेश तिवारी, विकास गोस्वामी, रिंकू सोनी, रोहित अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, विशाल अरोरा, अनूप जैन, शिवम पुरोहित, लकी साहू, आशीष बिरथरे, बीनू साहनी, प्रमोद पांडेय, पवन तिवारी, संतोष खरैला, विवेक सक्सेना, जीतू सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed