फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jila panchayat : ek matdhan center me 6 se aadhik bhuth nhi

जिला पंचायत : एक मतदान केंद्र में छह से अधिक बूथ नहीं

Thu, 14 Jan 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat : ek matdhan center me  6 se aadhik bhuth nhi
पंचायत चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज हो गई। - फोटो : ???? ????
एक मतदान केंद्र में छह से अधिक बूथ नहीं
विज्ञापन

झांसी। पंचायत चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज हो गईं। आयोग ने एक मतदान केंद्र में अधिकतम छह बूथ रखने के निर्देश दिए हैं। इसके मुताबिक ही तैयारी करने को कहा गया है। जनपद से आयोग को मतदान केंद्रों की सूची भेज दी गई।
पंचायत चुनावों को लेकर मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा। आयोग ने मतदान कराने को लेकर जनपदवार दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। निर्देशों के मुताबिक न्यूतनम 400 मतदाताओं के लिए एक बूथ बनाया जाएगा जबकि अधिकतम 800 मतदाता शामिल किए जा सकते हैं। मतदान को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से कराने के लिए एक मतदान केंद्र पर अधिकतम छह बूथ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इनसे अधिक बूथ पर रोक लगाई गई है हालांकि जनपद में छह मतदान केंद्र ही ऐसे चिह्नित हुए जहां छह से अधिक बूथ बने थे।
विज्ञापन

ऐसे में इनका विकल्प तलाशा जा रहा। चुनावी तैयारियों के मुताबिक जनपद में कुल 759 मतदान केंद्र बनाए जाने हैं, जिनमें कुल 1672 बूथ बनाए जाएंगे। बता दें, इस बार सभी चार पदों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी है। जनपद में कुल 496 ग्राम पंचायत, 6170 ग्राम पंचायत सदस्य, 599 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 24 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव कराया जाना है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो चुका जबकि जिला पंचायत का कार्यकाल आज खत्म हो गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल मार्च में खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आपत्तियों के निस्तारण का काम पूरा
मतदाता सूची में जोड़े अथवा हटाए गए नामों को लेकर दर्ज आपत्तियों के निस्तारण का काम पूरा कर लिया गया है। अब 21 जनवरी तक इस निर्वाचक नामावली का जनसामान्य निरीक्षण कर सकेंगे। 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed