फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhula decoration in templel

मंदिरों में सजेंगे झूले, होंगे ऑनलाइन दर्शन

Tue, 21 Jul 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jhula decoration in templel
झांसी। महानगर में सोमवार को हरियाली सोमवती अमावस्या मनाई गई। अब मंदिरों में झूला झांकी सजाई जाएगी। भगवान के दिव्य विग्रह झूलों पर विराजमान होंगे। मंदिरों में इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। कोरोना वायरस के कारण श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर सावधानी बरती जाएगी। कई मंदिरों से भगवान की झांकियों एवं पूजा का सोशल साइट्स पर सीधा प्रसारण होगा।
विज्ञापन

सावन की हरियाली तीज से मंदिरों में झूला झांकी के आयोजन शुरू हो जाते हैं। सुमधुर शास्त्रीय संगीत का गायन होता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण मंदिरों में यह आयोजन सार्वजनिक रूप से नहीं हो रहे हैं। श्री कुंज बिहारी मंदिर में हर साल की तरह झूला तो डलेगा, लेकिन भक्तों को दर्शन ऑनलाइन ही कराए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मंदिर में सावन झूला उत्सव भव्य रूप से मनाया जाता है। कोरोना वायरस से बचाव के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगी है।
विज्ञापन

इधर इस्कॉन मंदिर में झूला महोत्सव 30 जुलाई से तीन अगस्त तक आयोजित होगा। एकादशी से रक्षाबंधन तक भगवान कृष्ण एवं राधा जी झूला पर विराजमान रहेंगे। मंदिर के अध्यक्ष बृज भूमि दास प्रभु ने बताया कि उत्सव में भगवान के दर्शन ऑनलाइन भी कराए जाएंगे। साथ ही जो भक्त मंदिर में प्रवेश करेगा। उसकी पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी। मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed