Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansis Jyoti will now showcase her mettle at the Asian Champions Trophy

Jhansi News: झांसी की ज्योति अब एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दिखाएंगी दम

Wed, 11 Nov 2026 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jhansis Jyoti will now showcase her mettle at the Asian Champions Trophy
झांसी। हॉकी के मैदान पर झांसी की ज्योति सिंह लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। अब उनका चयन 19 नवंबर से भोपाल में शुरू होने वाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित 20 सदस्यीय भारतीय टीम में हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकीं ज्योति के चयन से झांसी के खेल प्रेमियों और हॉकी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

झांसी हॉकी के सचिव सुबोध खांडेकर ने बताया कि ज्योति सिंह ने अपने शानदार खेल और नेतृत्व क्षमता के दम पर भारतीय हॉकी में अलग पहचान बनाई है। जूनियर महिला एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में जगह मिली। उन्होंने वर्ष 2025 में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में स्पेन के खिलाफ मुकाबले से सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था।
विज्ञापन

ज्योति की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए हॉकी इंडिया ने उन्हें चिली के सैंटियागो में आयोजित एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के लिए भी भारतीय टीम की कमान सौंपी थी। अब एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें सीनियर स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और बड़ा मौका मिलेगा। झांसी की इस खिलाड़ी के चयन को शहर की हॉकी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed