फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi's Jyoti will captain the Indian junior hockey team

Jhansi News: भारतीय जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी करेंगी झांसी की ज्योति

Tue, 07 May 2024 04:11 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 07 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Jhansi's Jyoti will captain the Indian junior hockey team
- 21 से 29 मई तक यूरोप में होंगे हॉकी के मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। 21 से 29 मई तक यूरोप में होने वाली हॉकी प्रतियोगिता के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की है। जिसमें झांसी की बेटी ज्योति सिंह को भारतीय जूनियर हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। कप्तान की घोषणा होते ही हॉकी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
सीपरी बाजार निवासी अंतरराष्ट्रीय एथलीट धीरज परिहार की पुत्री ज्योति सिंह की रुचि शुरू से ही खेलों में थी। शुरुआत में वह अपने पिता के साथ स्टेडियम में एथलेटिक्स का अभ्यास करने जाती थीं। लेकिन स्टेडियम में हॉकी खेल को देखकर उन्होंने हॉकी खेलने की ठानी। उनकी रुचि को देखते हुए उनके पिता ने हॉकी का अभ्यास शुरू कराया। शुरुआती अभ्यास के बाद उनका दाखिला मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ग्वालियर में करा दिया। अपने खेल के दम पर उन्होंने वर्ष 2023 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित इंडियन जूनियर महिला टीम में प्रतिभाग किया था। आयरलैंड में आयोजित पांच देशों के प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल, हॉकी अकादमी नेशनल चैंपियनशिप 2022 में गोल्ड मेडल, प्रथम हॉकी वूमेन अकादमी नेशनल चैंपियनशिप राउरकेला 2023 में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। वर्तमान में वह बंगलुरू आयोजित हॉकी इंडिया कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं।
विज्ञापन

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम उनके नेतृत्व में बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड के साथ मैच खेलेगी। टीम का पहला मुकाबला 21 मई को नीदरलैंड के ब्रेडा में होगा। 22 और 24 मई को बेल्जियम से मुकाबला होगा। 26 व 27 मई को जर्मनी से भिड़ंत होगी। 29 मई को अंतिम मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed