{"_id":"6765d6d64868ede5b10da0b6","slug":"jhansis-amulya-suhaan-tops-in-state-level-childrens-scientific-exhibition-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-457663-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में झांसी के अमूल्य सुहाने अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में झांसी के अमूल्य सुहाने अव्वल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। एसएसवी इंटर कॉलेज में चल रही 52 वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान की प्रो. मंजूषा गुप्ता ने परिणाम घोषित किया। मेधावियों को मुख्य अतिथि, समारोह अध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। जूनियर और सीनियर वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। कचरा प्रबंधन में सीनियर वर्ग के झांसी के अमूल्य सुहाने अव्वल रहे। मंडलवार परिणाम में जूनियर वर्ग में वाराणसी प्रथम, प्रयागराज द्वितीय, लखनऊ तृतीय रहे। इसी तरह सीनियर वर्ग में मेरठ प्रथम, अयोध्या द्वितीय और लखनऊ तृतीय स्थान पर रहा। जबकि अध्यापक संवर्ग में मेरठ प्रथम, आगरा द्वितीय और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा।