{"_id":"6af377e06b7f2993fe0ec19d","slug":"jhansis-air-quality-deteriorated-due-to-fireworks-aqi-decreased-the-very-next-day-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-914254-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आतिशबाजी से बिगड़ी झांसी की हवा, अगले दिन ही एक्यूआई घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आतिशबाजी से बिगड़ी झांसी की हवा, अगले दिन ही एक्यूआई घटा
विज्ञापन
झांसी। दिवाली पर रात भर हुई आतिशबाजी के कारण नौ नवंबर को झांसी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 144 हो गया, जो इस साल का सर्वाधिक था। हालांकि, अगले ही दिन एक्यूआई घटकर 71 पर आ गया और शहर फिर हरित क्षेत्र में आ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सात नवंबर को एक्यूआई 79 और आठ नवंबर को 66 था। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर स्मृति त्रिपाठी ने बताया कि आतिशबाजी से पीएम 2.5, पीएम 10, सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे हानिकारक प्रदूषक निकलते हैं। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के लिए केवल पटाखे ही जिम्मेदार नहीं हैं। वाहनों का धुआं, सड़कों की धूल, निर्माण कार्य और कचरा जलाना भी प्रदूषण के प्रमुख स्रोत हैं। हवा की कम गति और तापमान में गिरावट जैसी मौसमी परिस्थितियां भी प्रदूषण का प्रभाव बढ़ाती हैं।
इस साल 12वीं बार एक्यूआई सौ के पार
इस साल 12वीं बार एक्यूआई सौ के पार पहुंचने से झांसी येलो जोन में आया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में दो दिन, फरवरी, मार्च, मई, सितंबर में एक-एक दिन, अक्तूबर में चार और नवंबर में दो दिन एक्यूआई सौ से अधिक रहा। इससे पहले इस वर्ष 17 अक्तूबर को झांसी का सर्वाधिक औसत एक्यूआई 135 दर्ज हुआ था।