{"_id":"67840d291b413fc438063273","slug":"jhansi-youths-angry-over-deducting-toll-tax-brutally-beat-up-the-employee-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi : टोल टैक्स काटने से नाराज युवकों ने कर्मी पर किया हमला, बेल्ट और जलती लकड़ी से जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi : टोल टैक्स काटने से नाराज युवकों ने कर्मी पर किया हमला, बेल्ट और जलती लकड़ी से जमकर पीटा
Mon, 13 Jan 2025 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:13 AM IST
सार
उसे बेल्ट, डंडे और जलती हुई लकड़ी से बेरहमी से पीटा, जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सकरार थाना इलाके के लुहारी टोल प्लाजा पर कार का टोल टैक्स काटे जाने से नाराज युवकों ने टोलकर्मी पर हमला बोल दिया। उसे बेल्ट, डंडे और जलती हुई लकड़ी से बेरहमी से पीटा, जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।
ग्राम भिटौरा निवासी श्रीपत कुमार लुहारी टोल प्लाजा पर काम करता है। उसके चचेरे भाई विपिन कुमार ने बताया कि शनिवार रात तकरीबन नौ बजे टोल पर एक कार आई, जिसमें दो लोग सवार थे। वे कहने लगे कि टोल का पैसा नहीं देंगे, हम लोग लुहारी गांव के हैं।
इसे लेकर कहासुनी हो गई। तब वे गाड़ी लेकर चले गए। रात करीब 12 बजे भाई श्रीपत टोल के पास अलाव ताप रहा था। तभी आरोपी आए और भाई पर हमला कर दिया। उनको मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है।
विज्ञापन
घटना का 1:41 मिनट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें टोलकर्मी पर आठ-दस लोग लाठी, बेल्ट और अलाव की जलती लकड़ी से हमला करते नजर आ रहे हैं। हमले के दौरान श्रीपत बेसुध होकर गिर जाता है। इसके बाद आरोपी टोल पर तोड़फोड़ करके भाग जाते हैं।
इस मामले में सकरार थाना प्रभारी का कहना है कि परिजन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।