फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Younger brother killed by hitting with a rod, both had drunk alcohol together before the incident

Jhansi: रॉड मारकर छोटे भाई की हत्या, घटना के पहले दोनों ने साथ में पी थी शराब

Wed, 27 Aug 2025 12:28 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 27 Aug 2025 12:28 PM IST
सार

तेज आवाज सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे तब जमीन पर राकेश खून से लथपथ पड़ा था, जबकि पास में जितेंद्र खून से सना रॉड लेकर बैठा था। 

विज्ञापन
Jhansi: Younger brother killed by hitting with a rod, both had drunk alcohol together before the incident
थाना चिरगांव - फोटो : संवाद

विस्तार

चिरगांव के कलेक्टरगंज स्थित पानी की टंकी के पास मंगलवार रात बड़े भाई ने अपने छोटे भाई राकेश कुशवाहा (36) के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर डाली। आसपास के लोगों ने खून से सनी रॉड को उसके हाथ में देखकर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घर के पास से आरोपी को खून सनी रॉड के साथ हिरासत में ले लिया। अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कलेक्टरगंज निवासी राकेश अपने बड़े भाई के साथ हलवाई का काम करता था। दोनों ही शराब पीने के आदी थे। इस वजह से दोनों की पत्नी भी उनके साथ नहीं रहती हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि उनकी मां भी परेशान होकर अपनी बेटी के पास रहने के लिए भांडेर चली गई। यहां दोनों भाई एक साथ रहते थे।
विज्ञापन


पड़ोसियों का कहना है कि मंगलवार रात भी दोनों एक साथ शराब पी रहे थे। उसी दौरान अचानक दोनों झगड़ा करने लगे। तेज-तेज आवाज सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे तब जमीन पर राकेश खून से लथपथ पड़ा था, जबकि पास में जितेंद्र खून से सना रॉड लेकर बैठा था। यह देखकर वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस फोर्स के साथ फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। पुलिस आरोपी भाई को लेकर थाने आई। उससे पूछताछ कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा हत्यारोपी भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उससे अभी पूछताछ की जा रही है। अभी तक वजह पता नहीं चल सकी। आसपास से सुराग जुटाए जा रहे हैं। छानबीन के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed