फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Sister-in-law committed suicide after being stabbed with a knife

Jhansi: भाभी को चाकू से गोदने के बाद कर लिया सुसाइड, दूरी बनाने से नाराज सनकी देवर ने दिया वारदात को अंजाम

Sat, 28 Feb 2026 04:34 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 28 Feb 2026 04:34 PM IST
सार

मौसेरे देवर ने भाभी को चाकू से गोद डाला। इसके कुछ घंटे बाद फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। दोनों में करीब दो साल से प्रेम संबंध थे। महिला देवर से दूरी बनाने लगी थी इसी बात से नाराज होकर देवर खौफनाक घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Jhansi: Sister-in-law committed suicide after being stabbed with a knife
घायल महिला को उपचार के लिए ले जाते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रेमनगर के नैनागढ़ इलाके में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात में मौसेरे देवर ने भाभी को चाकू से गोद डाला। इसके कुछ घंटे बाद फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि दोनों में करीब दो साल से प्रेम संबंध थे। महिला अब देवर से दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी, जो देवर को नागावार गुजरी। इस वजह से उसने भाभी की भी जान लेने की कोशिश की। महिला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वारदात के कुछ घंटे बाद पेड़ से लटका मिला शव
नैनागढ़ निवासी राकेश साहू लोडिंग गाड़ी चलाता है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह काम पर चला गया। घर में पत्नी माया (32) और उसकी बच्ची थी। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है राकेश का मौसेरा भाई महेंद्र साहू (36) पीछे के रास्ते घर में घुस आया। उसने हाथ में चाकू ले रखा था। किसी के कुछ समझने से पहले माया पर उसने चाकू से तबाड़तोड़ कई वार कर डाले। पेट एवं सीने में चाकू लगने से माया लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। आंत शरीर से बाहर निकल आईं। चारोें ओर खून फैल गया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। आरोपी पीछे के रास्ते से भाग निकला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ सदर रामवीर सिंह, प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय भारी पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचे। नाजुक हाल में माया को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। देर-रात तक उसकी हालत नाजुक बनी रही। उधर, घटना के कुछ घंटे बाद ही महेंद्र का प्रेमनगर थाने के पीछे गली में पेड़ के सहारे शव लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को फंदे से नीचे उतारा। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। किसी वजह से उनके बीच खटास हो गई। इस वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन



सात साल पहले अहमदाबाद से प्रेम विवाह करके लाया था पति
माया मूल रूप से अहमदाबाद (गुजरात) की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया अपने मौसेरे भाई महेंद्र के साथ राकेश पहले अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता था। यहां राकेश की पहचान माया से हुई। दोनों के बीच प्रेम हो गया। प्रेम विवाह करके दोनों झांसी लौट आए। दंपती को पांच साल की बेटी है। राकेश के लौटने के बाद महेंद्र भी लौट आया। दोनों एक ही मोहल्ले में रहने लगे। पति राकेश ने पुलिस को बताया दो साल से महेंद्र का माया से अफेयर हो गया। माया उसे छोड़ कर महेंद्र के साथ दिल्ली चली गई। वहां महेंद्र उससे मारपीट करता था। इस वजह से माया उसे छोड़कर झांसी लौट आई। रिश्तेदारों के समझाने पर राकेश ने उसे दोबारा अपने साथ रख लिया। माया अब देवर महेंद्र से दूरी बनाने लगी थी लेकिन, वह उसे अपने साथ ही रखना चाहता था। राकेश का कहना है कि दो दिन पहले ही महेंद्र ने फोन करके उसे और उसकी पत्नी को जान से मार डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed