{"_id":"5ea6b83e8ebc3e908644dc78","slug":"jhansi-woman-complains-against-her-husbands-behaviour-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: लॉकडाउन में पति नहीं देखने देते टीवी, महिला ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: लॉकडाउन में पति नहीं देखने देते टीवी, महिला ने पुलिस से की शिकायत
Mon, 27 Apr 2020 04:37 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 27 Apr 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के बीच पति-पत्नी के रिश्तों में भी दरारें आने लगी हैं। कई घरों में तो रोज झगड़े की खबर सामने आ रही है। लॉकडाउन के कुछ दिनों बाद से ही छोटी-मोटी बातों पर पति-पत्नी के बीच विवाद की खबरें आने लगी थीं।
विज्ञापन
अब भी लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस भी ऐसा करने वालों को समझा-बुझाकर मामला सुलझाने की कोशिश करती है। पुलिस का कहना है कि एक दूसरे की छोटी-छोटी बातें बर्दाश्त न होने के कारण कलह होने लगी है।
विज्ञापन
कहीं खाने में नमक का स्वाद नहीं मिलने पर पत्नी से लड़ाई हो रही है, तो कहीं टीवी के रिमोट को लेकर बात मारपीट तक पहुंच रही है। रविवार को झांसी के तालपुरा निवासी एक महिला ने नवाबाद थाने पहुंचकर शिकायत की कि लॉकडाउन के बाद से पति का ऑफिस और बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है। इसके बाद से सभी लोग घर में लगातार टीवी देख रहे हैं। महिला का कहना है कि मैं अपने पसंदीदा टीवी चैनलों को नहीं देख पाती हूं। कुछ कहने पर पति मारपीट पर उतर आते हैं।
विज्ञापन
महिला ने अपने पति पर कार्रवाई की मांग की है। महिला प्रभारी निरीक्षक पूनम शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से थानों में प्रतिदिन इस तरह की शिकायतें आ रही हैं।
घर में छोटे-मोटे विवाद से लेकर मारपीट तक के मामले सामने आ रहे हैं। फिलहाल उन्हें थाने तो नहीं बुला सकते हैं। इसलिए दोनों ही पक्षों से मोबाइल पर बात की जा रही है। दोनों को मोबाइल पर ही समझाकर शांत रहने के लिए कहा गया है।