फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Wife severely beats up husband's lover; incident at Mauranipur bus stand

Jhansi: पति के साथ मिली प्रेमिका को पत्नी ने जमकर पीटा, मऊरानीपुर बस स्टैंड का मामला, वीडियो वायरल

Wed, 02 Sep 2026 08:45 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 02 Sep 2026 08:45 PM IST
सार

पत्नी के गुस्से और मारपीट के बीच पति महिला को छोड़कर अपनी जान बचाकर नौ दो ग्यारह हो गया। इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Wife severely beats up husband's lover; incident at Mauranipur bus stand
प्रेमिका और पत्नी में होती मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड पर ''पति-पत्नी और वो'' के चक्कर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पति को कथित तौर पर प्रेमिका के साथ घूमते देख पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पत्नी ने बिना मौका गंवाए पति की प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पति पत्नी के चंगुल से हाथ छुड़ाकर मौके से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड पर अचानक शुरू हुए इस हंगामे को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पत्नी के गुस्से और मारपीट के बीच पति महिला को छोड़कर अपनी जान बचाकर नौ दो ग्यारह हो गया। सड़क पर हुए इस हंगामे के कारण बस स्टैंड परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


घटना के दौरान वहां मौजूद किसी प्रत्यक्षदर्शी ने पूरे मामले का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला दूसरी महिला की पिटाई करती हुई साफ नजर आ रही है। कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि युवक का चालान करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed