{"_id":"6294a83f8b014a2c127ee9ba","slug":"jhansi-wife-hanged-herself-husband-kept-crying-by-sitting-near-the-dead-body-all-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पत्नी ने लगाई फांसी रात भर शव के पास बैठकर भी लगता बिलखता रहा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पत्नी ने लगाई फांसी रात भर शव के पास बैठकर भी लगता बिलखता रहा पति
Mon, 30 May 2022 04:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 30 May 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
मृतका (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रेम नगर के बिजौली इलाके में विवाहिता ने पति से विवाद के बाद घर में फांसी लगा ली। घर लौटने के बाद पत्नी को फांसी पर लटका देख पति पूरी रात शव के पास बैठकर रोता रहा। उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। सोमवार सुबह पड़ोसियों को इस बारे में मालूम चला तब जाकर मौके पर पुलिस पहुंची। झांसी के सिमरा गांव निवासी मंगल पाल ने करीब 2 साल पहले बेटी सपना (21) की शादी मथुरापुरा गांव निवासी राहुल पुत्र हन्नू के साथ की थी।
राहुल बिजौली स्थित एक क्रेशर में मजदूरी का काम करता है। क्रेशर के पास पास एक किराए के मकान में पति-पत्नी रहते थे। परिजनों का कहना है रविवार रात राहुल और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। झगड़ा होने के बाद राहुल घर से बाहर चला गया।
कुछ देर बाद जब वह घर लौटा तब पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। यह देख कर राहुल वहीं कमरे में बैठकर बिलखने लगा। सूचना मिलने पर सपना के पिता मंगल भी पहुंच गए। शव को राहुल नीचे उतार लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला का कहना है हां आत्म हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रेम नगर के बिजौली इलाके में विवाहिता ने पति से विवाद के बाद घर में फांसी लगा ली।