{"_id":"68b2940df0cf5659fc00ab09","slug":"jhansi-water-corporation-officers-did-not-attend-the-review-meeting-notice-issued-and-answer-sought-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: समीक्षा बैठक में नहीं आए जल निगम अफसर, नोटिस देकर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: समीक्षा बैठक में नहीं आए जल निगम अफसर, नोटिस देकर मांगा जवाब
Sat, 30 Aug 2025 11:33 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:33 AM IST
सार
मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में 50 लाख और उससे अधिक लागत की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में सीडीओ व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में 50 लाख और उससे अधिक लागत की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित जल निगम के अधिशासी अभियंता नितेश प्रताप सिंह और सहायक अभियंता अनिल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, कचीर-मझगवां के मध्य धसान नदी पर सेतु पहुंच मार्ग निर्माण के लिए संयुक्त सर्वे का निर्देश एसडीएम और वन विभाग को दिए।
सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि जहां पर भी सड़क निर्माण में कोई समस्या आ रही है तो टीम गठित कर समस्या का निराकरण करें। राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यों में तहसील गरौठा के ग्राम श्रृंगार स्थित राम जानकी मंदिर के विकास कार्य के संबंध में नोडल अधिकारी से जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता ठीक न होने के साथ ही बनाई गई सीसी सड़क के उखड़ने और पानी निकासी न होने की जानकारी दी।