{"_id":"63131555011a1a070066772c","slug":"jhansi-video-designer-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : वीडियो डिजाइनर को ट्रक ने रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : वीडियो डिजाइनर को ट्रक ने रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग
Sat, 03 Sep 2022 02:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक में लगा दी आग
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
ग्वालियर रोड- कानपुर हाईवे के पास शनिवार दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार वीडियो डिजाइनर को रौंद डाला। ट्रक की चपेट में आने से वीडियो डिजाइनर की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड काफी मशक्कत के बाद आग बुझा सकी।
पुलिस के मुताबिक हेमंत अहिरवार (28) भोजला स्थित एक कंपनी में वीडियो डिजाइनिंग का काम करता था। शनिवार दोपहर वह अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भोजला गांव जा रहा था। जैसे ही वह भोजला जाने वाले रास्ते की ओर उतरने लगा पीछे से आलू से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हेमंत ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। जिससे बुरी तरह कुचल जाने से उसकी मौत हो गई। दो अन्य साथी टक्कर लगने के बाद जिस छिटक कर सड़क पर जा गिरे।
इससे उनके सर पर गंभीर चोट आ गई। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। इंस्पेक्टर नवाबाद सुधाकर मिश्रा के मुताबिक घायलों की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।