{"_id":"69a52e2f1631a220560403e7","slug":"jhansi-two-shopping-complexes-will-be-built-in-jhansi-at-a-cost-of-rs-8-25-crore-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सवा आठ करोड़ से झांसी में बनेंगे दो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर निगम ने निकाली निविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सवा आठ करोड़ से झांसी में बनेंगे दो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर निगम ने निकाली निविदा
Mon, 02 Mar 2026 11:59 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:59 AM IST
सार
एक कॉम्प्लेक्स हंसारी तो दूसरा सीपरी बाजार में बनेगा। दोनों कॉम्प्लेक्स को मिलाकर 128 दुकानें बनेंगी। वेंडिंग जोन भी होगा, जहां 54 दुकानें लगेंगी।
विज्ञापन
नगर निगम, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महानगर में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम दो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवा रहा है। एक कॉम्प्लेक्स हंसारी तो दूसरा सीपरी बाजार में बनेगा। दोनों कॉम्प्लेक्स को मिलाकर 128 दुकानें बनेंगी। वेंडिंग जोन भी होगा, जहां 54 दुकानें लगेंगी। निर्माण कराने पर सवा आठ करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे।
झांसी में हंसारी और सीपरी बाजार शहर के व्यावसायिक इलाके हैं। यहां व्यवस्थित दुकानों और पार्किंग की जरूरत महसूस की जा रही थी। नए कॉम्प्लेक्स बनने से व्यापारियों को एक ही स्थान पर दुकानें उपलब्ध होंगी और अतिक्रमण की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है। नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने से स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी। नगर निगम को भी दुकानों के किराये से राजस्व प्राप्त होगा। इस पैसे का उपयोग महानगर के विकास कार्यों में किया जा सकेगा।
लिफ्ट, पार्किंग समेत सभी मूलभूत सुविधाएं होंगी
नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट, पार्किंग, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे यहां खरीदारी करने आने वाले लोगों को सहूलियत होगी।
जानिए कहां कैसा होगा कॉम्प्लेक्स
हंसारी में बनने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में तीन ब्लॉक होंगे। पहला ब्लॉक दो मंजिला होगा, जिसमें 30 दुकानें होंगी। दूसरे ब्लॉक में सिर्फ भूतल पर नौ दुकानें बनेंगी। दो मंजिला बनने वाले तीसरे ब्लॉक में 15 दुकानें होंगी। प्रत्येक दुकान लगभग 192 वर्ग फीट की होगी। ऐसे में तीनों ब्लॉकों को मिलाकर कुल 54 दुकानें यहां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
सीपरी बाजार का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तीन मंजिला बनेगा। भूतल पर 54 दुकानों की क्षमता वाला वेंडिंग जोन होगा। वहीं, पहली से तीसरी मंजिल तक कुल 78 दुकानें बनेंगी। ये दुकानें 126 वर्ग फीट से लेकर 270 वर्ग फीट तक की होंगी।
सीपरी बाजार और हंसारी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए निविदा निकाली गई है। ये प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिस भी फर्म को टेंडर मिलेगा, उसे आठ महीने में काम पूरा करना होगा। इस साल के अंत तक दोनों कॉम्प्लेक्स बनने की उम्मीद है। - आकांक्षा राणा, नगर आयुक्त।