{"_id":"6902d071f1bf2a5d7c09cd3c","slug":"jhansi-traders-clash-with-anti-encroachment-squad-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: अतिक्रमण रोधी दस्ते के सामने भिड़े व्यापारी, एक दूसरे के कपड़े फाड़े, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: अतिक्रमण रोधी दस्ते के सामने भिड़े व्यापारी, एक दूसरे के कपड़े फाड़े, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Thu, 30 Oct 2025 08:13 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:13 AM IST
सार
शिवपुरी हाईवे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची एनएचएआई टीम के सामने हुए विवाद में कारोबारी भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। कारोबारियों के बीच मारपीट का वीडियो अब वायरल है।
विज्ञापन
मारपीट करते दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी हाईवे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची एनएचएआई टीम के सामने हुए विवाद में कारोबारी भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। कारोबारियों के बीच मारपीट सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब वायरल है।
बुधवार को एनएचएआई की टीम रक्सा कस्बे के पास सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। उसी दौरान किराना दुकानदार मोहन गुप्ता एवं उनके पड़ोसी पप्पू साहू एक दूसरे पर सड़क की जमीन पर दुकान लगाने का आरोप लगाने लगे। उनके बीच गाली-गलौज भी शुरू हो गई। दोनों पक्षों से परिजन जुट गए। उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। तमाशबीनों की भीड़ भी जमा हो गई। दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के मुताबिक दोनों पक्षों का चालान किया गया है।
मारपीट का वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन