{"_id":"643543d290295f44cd00bc0c","slug":"jhansi-three-employees-dancing-after-drinking-alcohol-in-electricity-department-suspended-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बिजली विभाग के दफ्तर में शराब पीकर डांस करने पर तीन कर्मचारी निलंबित, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बिजली विभाग के दफ्तर में शराब पीकर डांस करने पर तीन कर्मचारी निलंबित, वीडियो वायरल
Tue, 11 Apr 2023 04:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Apr 2023 04:56 PM IST
सार
दरअसल, सात अप्रैल को माताटीला स्थित हाइडिल कॉलोनी में कार्यालय में जन्मदिन पार्टी मनाते हुए चार-पांच कर्मचारियों का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
suspend demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
झांसी बिजली मीटर टेस्टिंग कार्यालय में शराब पीकर डांस करने वाले तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। बिजली विभाग ने यह कार्रवाई घटना का वीडियो वायरल होने के बाद की।
विज्ञापन
दरअसल, सात अप्रैल को माताटीला स्थित हाइडिल कॉलोनी में कार्यालय में जन्मदिन पार्टी मनाते हुए चार-पांच कर्मचारियों का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें विभाग के तीन कर्मचारी शराब के नशे में धुत होकर डांस कर रहे थे। वीडियो के वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच-पड़ताल की। इसके बाद मंगलवार को कार्यालय सहायक एसके त्रिवेदी, टीजी टू संजय कुमार बाथम और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मानसिंह को निलंबित कर दिया गया। अधिशाषी अभियंता मीटर टेस्टिंग रविंद्र बाबू ने बताया कि विभाग में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन