फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Theft in constable's house, cash and jewellery worth lakhs stolen, police busy investigating CCTV

Jhansi: सिपाही के घर चोरों का धावा, उड़ाए लाखों के जेवरात समेत नकदी, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

Wed, 10 Sep 2025 07:00 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 10 Sep 2025 07:00 AM IST
सार

चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख के सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी उड़ा दी।

विज्ञापन
Jhansi: Theft in constable's house, cash and jewellery worth lakhs stolen, police busy investigating CCTV
चोरी के बाद घर में खुली अलमारी और बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस विभाग में सिपाही का घर भी बदमाशों ने नहीं बख्शा। मंगलवार देर-रात सिपाही के घर में घुसे चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख के सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी उड़ा दी। सुबह घर का ताला टूटा मिलने पर परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी। नवाबाद पुलिस भी पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन, उसे बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। 
विज्ञापन


ललितपुर के पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दिनेश कुमार की पत्नी एवं दो बच्चे कोछाभांवर के सिमलिया गांव में बने घर में रहते हैं। सिपाही दिनेश ने पुलिस को बताया कि सोमवार को बच्चों को लेकर पत्नी पाल कॉलोनी स्थित मायके चली गई। जन्मदिवस का कार्यक्रम होने से सभी रातभर यहीं पर रहे। सुबह घर लौटने पर अंदर कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी का ताला तोड़ दिया था। उसमें रखा सामान गायब था। आलमारी के अंदर सोने का हार, मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी, कान के टॉप्स, पायल समेत करीब छह हजार रुपये रखे थे। बदमाश पूरे जेवर उठा ले गए। पुलिस के सुराग लगाने पर मालूम चला कि चोर पहले बाहरी दरवाजे के कुंडा तोड़कर अंदर आना चाहते थे, लेकिन सेंटर लॉक लगा होने से उसे नहीं तोड़ सके। इसके बाद छत के रास्ते से भीतर दाखिल हुए। निरीक्षक संतोष अवस्थी के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है। नहीं पहुंची फोरेंसिक टीम : पुलिस विभाग के कर्मचारी के घर चोरी होने के बावजूद यहां फोरेंसिक टीम नहीं भेजी गई। पुलिस ने सिर्फ आसपास से ही सुबूत जुटाए। दिनेश के घर के पास एक मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन उससे भी फुटेज बरामद नहीं हो सकी। पुलिस दूसरी जगहों से फुटेज तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed