फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The secret of the British-era safe, mired in controversy for six months, is set to be revealed.

Jhansi: छह महीने से विवादों में घिरी ब्रिटिश कालीन तिजोरी का अब खुलेगा राज, मकान की खोदाई के दौरान निकली थी

Thu, 16 Jul 2026 01:33 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 16 Jul 2026 01:33 PM IST
सार

पुरातत्व विभाग के अफसरों का कहना है कि औपचारिकताएं पूरी करके इसका ताला जल्द खोला जाएगा। इसके बाद ही इसकी ऐतिहासिकता प्रमाणित हो सकेगी।

विज्ञापन
Jhansi: The secret of the British-era safe, mired in controversy for six months, is set to be revealed.
खोदाई के दौरान निकली ब्रिटिश कालीन तिजोरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बड़ागांव के पंचमपुरा बाजार में खोदाई के दौरान निकली ब्रिटिश कालीन तिजोरी का राज जल्द सामने आएगा। इस तिजोरी के स्वामित्व कोल लेकर पिछले छह महीने से विवाद छिड़ा हुआ था लेकिन, पुरातत्व विभाग ने इसे कब्जे में लेकर सरकारी मालखाने में जमा करा दिया है। पुरातत्व विभाग के अफसरों का कहना है कि औपचारिकताएं पूरी करके इसका ताला जल्द खोला जाएगा। इसके बाद ही इसकी ऐतिहासिकता प्रमाणित हो सकेगी।
विज्ञापन


करीब 100 किलो वजनी इस तिजोरी को लेकर जनवरी माह से विवाद छिड़ा है। थाना बड़ागांव के पंचमपुरा मोहल्ला निवासी ऊषा गुप्ता पत्नी कैलाश कण का कहना है कि जनवरी महीने में कमरा जर्जर होने से उसे तोड़ा गया, उस दौरान उनके ससुर की दी हुई लोहे की तिजोरी दूसरे कमरे में रख दी गई। उनका आरोप है कि उसी दौरान किसी शरारती व्यक्ति ने जमीन के अंदर से तिजोरी निकलने की अफवाह उड़ा दी। यह बात पूरे इलाके में फैल गई। मालूम चलने पर 21 जनवरी को पुरातत्व विभाग और पुलिस टीम उनके घर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुरातत्व विभाग ने तिजोरी को कब्जे में ले लिया जबकि ऊषा का कहना था कि उसमें चांदी के बर्तन रखे हैं। हर दीपावली पर वह इनकी पूजा करती हैं। उनके इस तर्क को न मानते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने नियमों का हवाला देते हुए बताया कि जमीन के नीचे खोदाई में निकली निधि या कलाकृति केंद्र सरकार की होगी। एएसआई अफसरों ने जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट में इसे एएसआई अथवा पुरातत्व विभाग को सौंपने की बात कही। एएसआई की रिपोर्ट के आधार पर कुछ दिनों पहले पुरातत्व विभाग ने तिजोरी को कब्जे में लेकर उसे सरकारी कोष में जमा करा दिया। वरिष्ठ पुरातत्व अधिकारी राजीव त्रिवेदी के मुताबिक तिजोरी में ताला लगा हुआ है। उसकी चाबी किसी के पास नहीं है। कुछ आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह तिजोरी खोली जाएगी, तब ही इसमें रखी चीजें बाहर आ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed