फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The groom's side returned the fruit offerings for not giving Rs 10 lakh as dowry.

झांसी: दहेज में 10 लाख न देने पर वर पक्ष ने फलदान लौटाया, पीड़ित पक्ष ने पुलिस से की शिकायत

Sun, 26 Oct 2025 06:26 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 26 Oct 2025 06:26 AM IST
सार

लड़की के पिता ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी एक वर्ष पहले तय की थी।  शुक्रवार को रिश्तेदारों के साथ फलदान लेकर वे गांव पहुंचे। तभी लड़के का पिता और उनके रिश्तेदार आए और दस लाख की मांग रख दी। न देने पर फलदान नहीं होने दिया।
 

विज्ञापन
Jhansi: The groom's side returned the fruit offerings for not giving Rs 10 lakh as dowry.
फलदान - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली थाना इलाके में के एक गांव में सगाई में दस लाख रुपये नकद न लाने पर लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष को वापस कर दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चाओं में बना हुआ है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव के निवासी कन्या पक्ष के लोग शुक्रवार की रात फलदान लेकर पास के ही गांव पहुंचे थे। सारी तैयारियां हो चुकीं थीं। फलदान की रस्म के लिए लड़का भी बैठ गया था। लेकिन, जब थाली में उन्हें 10 लाख रुपए नजर नहीं आए तो लड़के पक्ष के लोगों ने लड़के को वहां से उठा दिया और चले गए। उन्होंने फलदान वापस कर दिया। लड़की के पिता ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी एक वर्ष पहले तय की थी। शादी की सारी रस्में पूरी की गई। शुक्रवार की रात सारे समाज और रिश्तेदारों के साथ फलदान लेकर वे गांव पहुंचे। वर पक्ष के परिजनों ने स्वागत- सम्मान किया। नाश्ते के साथ भोजन भी कराया। फलदान में लड़का आकर बैठ गया। फलदान की रस्में होने लगी। तभी लड़के का पिता और उनके रिश्तेदार आए और बोले पैसा कितना लाए। उनसे कहा जो बात हुई थी वही लाए। पूरा फलदान पांच लाख का है। इस पर उन्होंने दस लाख की मांग रख दी। न देने पर फलदान नहीं होने दिया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की ओर से सूचना पुलिस को दी गई है। इस संबंध में कोतवाल विद्यासागर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए संबंधित हल्का उपनिरीक्षक को कहा गया है। जांच आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed