फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi temperature decreases breaks 10 years record get weather updates

झांसी बना हिल स्टेशन, 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भी तगातार लुढ़क रहा पारा

Sat, 28 Dec 2019 12:58 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 28 Dec 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Jhansi temperature decreases breaks 10 years record get weather updates
शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर

पठारी इलाका होने के बाद भी झांसी में पहाड़ी क्षेत्रों की तरह ठंड पड़ने लगी है। महानगर में शुक्रवार की सुबह नैनीताल जैसी ठंडी रही। झांसी का न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। स्थिति यह थी कि महानगर दिन भर कोहरे की चादर में ढका रहा। वातावरण में ठंडक घुलने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सर्दी से बचाव के लिए जगह-जगह लोग अलाव तापते रहे। 

विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरूआत से ही जनपद में ठंडक बढ़ती जा रही है। गुरुवार को सर्दी ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को न्यूनतम पारा में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ गई। सुबह तड़के चार बजे के आसपास यह तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

 
वहीं नैनीताल में सुबह न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार सुबह से ही कोहरा इतना घना था कि आठ बजे तक 10 मीटर से दूर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। जो वाहन चालक घरों से निकले, उन्हें अपनी गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ी। दोपहर 12 बजे के आसपास दृश्यता साफ जरूर हुई, लेकिन कोहरा नहीं छटा। रात में आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से शीतलहर चलने की वजह से लोगों को हाड़ कपाऊ ठंड झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब 30 तक बंद रहेंगे स्कूल 

सर्दी के मद्देनजर अब जिले के माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अलावा सभी बोर्डों के स्कूल 30 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, जिन माध्यमिक स्कूलों में प्रैक्टिकल चल रहे हैं, वो अपने निर्धारित समय व तिथि पर ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed