फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Teen threw stone at grandfather, he died on the spot, he was thrown from the roof during a fight with

Jhansi: किशोर ने दादा में मारा पत्थर, मौके पर मौत, पिता से झगड़े के दौरान छत से चलाया

Tue, 16 Sep 2025 08:05 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 16 Sep 2025 08:05 AM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किशोर के दादा एवं पिता आपस में झगड़ा कर रहे थे। उसी दौरान गुस्से में आकर पोते ने छत से पत्थर चला दिया। सिर में चोट लगने से दादा की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Jhansi: Teen threw stone at grandfather, he died on the spot, he was thrown from the roof during a fight with
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

सोमवार को देर शाम थाना उल्दन के नोटा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान पत्थर लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। पत्थर उसके ही पोते (16) ने छत से चलाया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किशोर के दादा एवं पिता आपस में झगड़ा कर रहे थे। उसी दौरान गुस्से में आकर पोते ने छत से पत्थर चला दिया। सिर में चोट लगने से दादा की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


नोटा गांव निवासी शेर खान (63) का अपने पुत्र के साथ रात करीब आठ बजे विवाद हो गया। गांव के लोगों का कहना है कि उनके बीच हाथापाई हुई। उनका नाती गुस्से में आकर छत पर चढ़ गया। नीचे वह पत्थर बरसाने लगा। एक भारी पत्थर सीधे शेर खान के सिर पर जा लगा। शेर खान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। खून से लथपथ देख वहां चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग जमा हो गए। कुछ ही देर में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर उल्दन पुलिस भी मौके पर जा पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ कि किशोर ने शेर खान पर जानबूझकर पत्थर फेंका। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस आसपास के लोगों से अभी पूछताछ कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed