{"_id":"68c6df1307ba8c456100ba46","slug":"jhansi-students-donated-blood-at-bundelkhand-university-a-one-day-camp-was-organised-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया रक्तदान, लगाया गया था एक दिवसीय शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया रक्तदान, लगाया गया था एक दिवसीय शिविर
Sun, 14 Sep 2025 08:58 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 14 Sep 2025 08:58 PM IST
सार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान संस्थान व नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
रक्तदान करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान संस्थान व नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कृषि विज्ञान संस्थान के बीएससी प्रथम सेमेस्टर सहित कृषि विज्ञान संस्थान के सभी यूजी एवं दसों विभागों के पीजी के अनेक विद्यार्थियों ने अपना रक्तदान में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर आर.के.सैनी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रक्तदान को महादान बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सक्षम महानगर प्रचारक झांसी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने उद्बोधन में सामाजिक कार्य से जुड़े रक्तदान शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्र एवं छात्राओं को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर कृषि विज्ञान संस्थान के शैक्षिक समन्वयक/ निदेशक एवं अन्य शिक्षकगणों से संपर्क स्थापित रक्त की व्यवस्था की जा सकती है। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के डॉ सुनील पांडे, कार्यक्रम के सह समन्वयक ई यशवंत द्विवेदी, मुकुल पस्तोर जी, ललित गुप्ता, संकल्प तिवारी, शिवम शर्मा, मेडिकल टीम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आये हुए अतिथियों एवं रक्तदान करने वाले सभी विद्यार्थियों का आभार कार्यक्रम के संयोजक के रूप में उपस्थित डॉ. हरपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में कृषि विज्ञान संस्थान के आचार्यगण डॉ.आस्था गुप्ता, डॉ.शहनसी हाशमी, डॉ संतोष पांडे जी, डॉक्टर सतवीर सिंह, डॉक्टर अवनीश दुबे, जयनारायण तिवारी, डॉ.अल्का श्रीवास्तव, डॉ.अभिषेक चौधरी, डॉ.अजय सिंह, डॉ.मनीष द्विवेदी, डॉ.जितेन्द्र कुमार, आशीष तिवारी, डॉ.अनुराधा झां, डॉ.धनीराम राजपूत, डॉ सौरभ सिंह, डॉ.प्रियंका गंगेले, डॉ.मेहजबी हाशमी, अनिदुआ बानो, सुरेन्द्र, रामकेंकर आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन