{"_id":"68d21fa272b8f1b103016eb4","slug":"jhansi-stolen-railway-property-was-being-taken-away-in-a-car-rpf-nabbed-him-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: चोरी कर कार में ले जा रहा था रेल संपत्ति, आरपीएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: चोरी कर कार में ले जा रहा था रेल संपत्ति, आरपीएफ ने दबोचा
Tue, 23 Sep 2025 09:48 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 23 Sep 2025 09:48 AM IST
सार
कब्जे से चोरी में उपयोग की गई कार के अलावा 20 हजार रुपये की रेल संपत्ति बरामद कर रेलवे एक्ट की धाराओंं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आरपीएफ ने रेल संपत्ति की चोरी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी में उपयोग की गई कार के अलावा 20 हजार रुपये की रेल संपत्ति बरामद कर रेलवे एक्ट की धाराओंं में मामला दर्ज किया गया है।
आरपीएफ स्टेशन पोस्ट प्रभारी बिजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम आरआरआई केबिन एवं ए केबिन के बीच स्थित वरिष्ठ खंड अभियंता साउथ के दूसरे गेट के पास कार में रेल संपत्ति भरते युवक को देखा। संदेह होने पर आरपीएफ ने युवक को पकड़ लिया और वाहन की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में रेल संपत्ति बरामद हुई। पकड़ा गया युवक शाहिद कुरैशी निवासी बीना मोहल्ला जिला सागर बताया गया।