फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi station got the name of Veerangana Laxmibai after 133 years

133 साल बाद झांसी स्टेशन को मिला वीरांगना लक्ष्मीबाई का नाम

Thu, 30 Dec 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Jhansi station got the name of Veerangana Laxmibai after 133 years
झांसी। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई से लेकर आजादी तक का गवाह झांसी रेलवे स्टेशन का नाम 133 साल बाद बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई कर दिया गया है। रेल मंत्रालय से आदेश मिलते ही मंडल रेल प्रशासन नाम बदलने की विभागीय प्रक्रिया शुरू करेगा। स्टेशन कोड भी बदला जाएगा। अमर उजाला भी इस मुद्दे को लगातार उठाता रहा है।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन एक जनवरी वर्ष 1889 को हुआ था। ग्रेट इंडियन पेनिनसुलर रेलवे ने इसको स्थापित किया था। शुरुआत में भाप के इंजन से इक्का-दुक्का ट्रेनें ही चलती थीं, आज यह स्टेशन देश के प्रमुख स्टेशनों में शुमार है। यहां से प्रतिदिन 250 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें शताब्दी एक्सप्रेस, गतिमान और राजधानी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनें भी शामिल हैं। बुधवार को प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने गृह मंत्रालय के पत्र पर सहमति जताते हुए झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन करने का आदेश जारी कर दिया। इस संबंध में रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय से आदेश मिलते ही स्टेशन के नाम बदलने की विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह हुआ स्टेशन का निर्माण
मिलिट्री सिविल प्रशासन ने जुलाई 1886 में इस स्थान का अंतिम रूप से चयन कर भूमि अधिग्रहण की थी। सबसे पहले अप और डाउन पैसेंजर प्लेटफार्म, एक प्रतीक्षालय, पहूंज बांध, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण हुआ। इसके बाद झांसी स्टेशन का उद्घाटन एक जनवरी 1889 को हुआ। इंडियन मिडलैंड रेलवे, जिसका मुख्यालय झांसी था। इसके द्वारा झांसी से कानपुर, ग्वालियर तक लाइन डलवाई गई। सन् 1878 से 1881 के मध्य में ग्वालियर आगरा खंड का निर्माण सिंधिया स्टेट ने किया। साल 1885 में आगरा-मथुरा रेलखंड, 1889 में झांसी-मऊरानीपुर, मऊरानीपुर-बांदा, बांदा-मानिकपुर खंड का निर्माण कार्य इंडियन मिडलैंड रेलवे ने किया। झांसी रेल मंडल का विस्तार पहले तुगलकाबाद से इटारसी तक था। इसी के एक हिस्से को लेकर 1985 में भोपाल मंडल बनाया गया। आज पूरे देश को उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक जोड़ने की वजह से झांसी एक महत्वपूर्ण स्टेशन बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के प्रमुख स्टेशन
मंडल के कुल 164 स्टेशनों में झांसी, ग्वालियर, खजुराहो, चित्रकूट, महोबा, उरई, बांदा, ललितपुर, दतिया और मुरैना स्टेशन प्रमुख हैं।
ये सुविधाएं मौजूद
झांसी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए आठ प्लेटफार्म, बुकिंग और आरक्षण कार्यालय, पांच प्रतीक्षालय, एस्केलेटर, वीआईपी लाउंज, लिफ्ट, विश्रामालय, भोजनालय, खानपान स्टाल, वाटर वेंडिंग मशीन, स्वचलित टिकट वितरण मशीन, व्हील चेयर, तीन फुट ओवर ब्रिज मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed