{"_id":"69c0f255c11b36692f029239","slug":"jhansi-shri-ram-navami-will-be-celebrated-on-march-27-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: 27 मार्च को मनाई जाएगी श्रीरामनवमी, पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: 27 मार्च को मनाई जाएगी श्रीरामनवमी, पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी
Mon, 23 Mar 2026 01:27 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:27 PM IST
सार
महानगर के श्रीराम मंदिरों में दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव की भव्य आरती होगी। भगवान श्रीराम की महिमा के भजन एवं बधाई गीत गाए जाएंगे
विज्ञापन
राम नवमी 2026
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रीरामनवमी 27 मार्च को श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई जाएगी। पर्व पर पुनर्वसु एवं पुष्य नक्षत्र रहेगा। महानगर के श्रीराम मंदिरों में दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव की भव्य आरती होगी। भगवान श्रीराम की महिमा के भजन एवं बधाई गीत गाए जाएंगे। भक्ति नृत्य होगा। मंदिरों में भक्तों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सनातन धर्म में श्रीरामनवमी का विशेष महत्व है। मंदिरों में भव्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मेहंदीबाग स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में 27 मार्च को श्रीरामनवमी मनाई जाएगी। महंत प्रेमनारायण दास महाराज ने बताया कि भगवान का अभिषेक, शृंगार एवं दोपहर 12 बजे आरती होगी। भजन कीर्तन होंगे एवं प्रसाद वितरण होगा। इधर, आचार्य सुबोध शास्त्री ने बताया कि 27 मार्च को श्रीरामनवमी पर दोपहर 3:24 बजे तक पुनर्वसु एवं इसके पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा।