फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Shooting at Bundelkhand Degree College and Mission Compound, student injured

झांसी : क्लास रूम में छात्र को गोली मारने के बाद छात्रा को घर जाकर मारी गोली, एक की मौत

Fri, 19 Feb 2021 03:35 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 19 Feb 2021 03:35 PM IST
सार

  • बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज व मिशन कंपाउंड का मामला
  • दोनों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती
  • पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी

विज्ञापन
Jhansi: Shooting at Bundelkhand Degree College and Mission Compound, student injured
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के क्लास रूम में शुक्रवार दोपहर पढ़ाई कर रहे एक छात्र को गोली मारने के बाद युवक ने घर जाकर छात्रा को भी गोली मार दी। दोनों को गोली मारने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां लड़की ने दम तोड़ दिया। वहीं लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


बताया गया है कि मथुरा के कोसी कला निवासी हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर वह क्लास में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच एक साथी छात्र ने क्लास में आकर गोली मार दी। गोली चलने से क्लास में हड़कंप मच गया। गोली मारकर युवक मिशन कंपाउंड पहुंचा।
विज्ञापन


यहां रहने वाली छात्रा कृतका को घर के बाहर युवक ने गोली मार दी। गोली मार कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां  कुछ समय बाद लड़की की मौत हो गई और लड़के की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



गोली मार कर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ा रस्सी से हाथ पैर बांधकर जमकर पीटा
छात्र व छात्रा को गोली मारकर गोंदू कंपाउंड से भाग रहे आरोपी को पीछा कर लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने रस्सी से हाथ पैर बांधकर आरोपी को जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से आरोपी को मुक्त कराया।

एसएसपी ने दी ये जानकारी
इस मामले पर एसएसपी झांसी ने कहा कि, बीकेडी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने अपने ही क्लास के एक लड़का-लड़की को गोली मारा है। पहले उसने अपने क्लासमेट उपेंद्र को सिर में गोली मारी और फिर बाजार जाकर अपनी क्लासमेट लड़की को गोली मार दी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी से पूछताछ चल रही है और उसके बाद ही इस वारदात की वजह पता चल सकेगी। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा था जिसमें लड़की की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed