फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Security cordon was broken during Ali's jail transfer, explanation sought

Jhansi: अली की जेल बदली के दौरान टूट गया था सुरक्षा घेरा, तलाशी लेने का वीडियो भी वायरल, अफसरों से जवाब तलब

Sat, 04 Oct 2025 08:44 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 04 Oct 2025 08:44 AM IST
सार

शासन ने सुरक्षा के गंभीर चूक पर स्थानीय जेल अफसरों से जवाब तलब किया है। इसके बाद से स्थानीय स्तर पर जेल अफसरों में अफरातफरी मची है। बुधवार को ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से भी जवाब मांगा गया।

विज्ञापन
Jhansi: Security cordon was broken during Ali's jail transfer, explanation sought
जेल अंदर अली की तलाशी लेने का वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की जेल बदली के दौरान गंभीर सुरक्षा चूक सामने आई है। अली के झांसी जेल पहुंचते ही सुरक्षा इंतजाम धराशायी हो गया। भीड़ से बचाकर उसे किसी तरह जेल के अंदर ले जाया जा सका। यहां तक कि जेल के भीतर उसकी तलाशी लिए जाने का वीडियो वायरल कर दिया गया। इस मामले को शासन ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। जेल प्रशासन अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है।
विज्ञापन


पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने जताई आपत्ति

बुधवार को अली को प्रयागराज से झांसी जेल में शिफ्ट किया गया था। उसकी सुरक्षा को देखते ही गुपचुप तरीके से उसकी जेल बदली गई। इसकी भनक तक किसी को नहीं लगने दी गई थी। बुधवार को अली के यहां पहुंचने से पहले सुरक्षा इंतजाम किए गए लेकिन दोपहर को वज्र वाहन जैसे ही उसे लेकर यहां पहुंचा, सुरक्षा इंतजाम छिन्न-भिन्न हो गया। जेल के गेट के पास भीड़ जमा हो गई। इस वजह से पुलिस वाहन को जेल के गेट तक ले जाना पड़ा। उसके पिता अतीक अहमद एवं चाचा अशरफ की हत्या भी भीड़ के बीच मौजूद हत्यारों ने कर दी थी। इसके बाद से प्रशासन खास सतर्कता बरत रहा है। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी जेल के अंदर का वीडियो बनाए जाने पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जेल अफसरों में अफरातफरी

शासन ने सुरक्षा के गंभीर चूक पर स्थानीय जेल अफसरों से जवाब तलब किया है। इसके बाद से स्थानीय स्तर पर जेल अफसरों में अफरातफरी मची है। बुधवार को ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से भी जवाब मांगा गया। इसके साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तन्हा बैरक में भेजा गया अली

अली को नैनी सेंट्रल जेल की ही तरह झांसी जेल में अन्य कैदियों से अलग-थलग रखा गया है। उसे तन्हा बैरक में भेज दिया गया। यहां पक्के कैदियों को भी जाने की इजाजत नहीं है। वहीं, अली के बैरक के आसपास सुरक्षा इंतजाम भी तगड़े रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed