फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi resounded with enthusiasm and patriotism, martyrs were saluted.

Jhansi News: जोश और देशभक्ति से गूंजा झांसी, शहीदों को किया गया नमन

Mon, 27 Jul 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 27 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Jhansi resounded with enthusiasm and patriotism, martyrs were saluted.
झांसी। कारगिल दिवस पर वीर शहीदों की याद में विभिन्न आयोजन किए गए। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की झांसी इकाई ने रविवार को सीपरी बाजार स्थित श्रीराम मंदिर परिसर के कारगिल शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित संतोष तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शहीद स्मारक पर पूजन व पुष्पांजलि अर्पित करके किया। मुख्य अतिथि परिषद के महासचिव सार्जेंट देवेश खरे रहे। इस मौके पर शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, सुधीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन सूबेदार केके मिश्रा ने तथा आभार फ्लाइंग ऑफिसर एसएस प्रसाद (सेवानिवृत्त) ने व्यक्त किया।
विज्ञापन


उधर, बिपिन बिहारी महाविद्यालय (बीबीसी) में 56 यूपी एनसीसी बटालियन द्वारा कारगिल विजय दिवस उत्सव मनाया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। संचालन कैप्टन विजय कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की ओर से दीनदयाल सभागार में आयोजित समारोह में वीर जवानों और पूर्व सैनिकों को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर महापौर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रमा निरंजन, विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह और दुष्यंत चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सैनिकों के योगदान को स्मरणीय बताया।


इसके अलावा, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से भी कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी अमर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान अमीर चंद्र आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शीलू, उमाचरण वर्मा, जुगल किशोर और प्रमोद कुमार अहिरवार ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पवन राज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed