फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi remained the least cold in the state, mercury rose by 4.5 degrees

Jhansi News: प्रदेश में सबसे कम सर्द रहा झांसी, पारा चढ़ा 4.5 डिग्री

Fri, 03 Jan 2025 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Jhansi remained the least cold in the state, mercury rose by 4.5 degrees

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। तीन-चार दिन बाद झांसी में बृहस्पतिवार को अच्छी धूप खिली। पहाड़ों की ओर से आने वाली हवा की गति धीमी पड़ने से अधिकतम तापमान साढ़े चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 24.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम पारा झांसी का रहा।



दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हवा का रुख मैदानी क्षेत्र से बदलकर पहाड़ाें की तरफ हो गया था। बर्फीली हवा चलने से झांसी में कड़ाके की ठंडक पड़नी शुरू हो गई थी। सूरज निकलने के बावजूद बहुत असर नहीं पड़ रहा था। सुबह तड़के और शाम को जबरदस्त गलन से लोगों की कंपकंपी छूट रही थी मगर बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया।
विज्ञापन


पहाड़ों की ओर से आने वाली हवा की रफ्तार मंद पड़ने से दिन का पारा बढ़कर 24.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। बुधवार को अधिकतम पारा 20.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश में झांसी को छोड़कर किसी भी शहर का अधिकतम पारा 20 डिग्री तक भी नहीं पहुंचा। संयुक्त रूप से 19.4 डिग्री अधिकतम तापमान होने से बहराइज, प्रयागराज और उरई दूसरे स्थान पर रहे। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आगामी दो-तीन दिन और ऐसा ही मौसम रह सकता है। इसके बाद पारा फिर से गिरने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed