{"_id":"6109a74e8ebc3eaab2541e33","slug":"jhansi-railway-station-will-soon-be-named-veerangana-laxmibai-railway-station-jhansi-news-jhs2010985101","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी रेलवे स्टेशन का नाम जल्द होगा ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी रेलवे स्टेशन का नाम जल्द होगा ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’
विज्ञापन
झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम जल्द ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’ होगा। इस दिशा में जारी कार्यवाही ने तेजी पकड़ ली है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय सर्वेक्षण, रेल व डाक मंत्रालय से अनापत्ति मांगी है। मंगलवार को संसद में ये जानकारी गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दी।
झांसी की पहली पहचान वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के नाम से है। झांसी के नाम की चर्चा होते ही बरबस ही लोगों की जुबां पर रानी का नाम आ जाता है। झांसी स्टेशन का नाम रानी के नाम पर रखे जाने को लेकर ‘अमर उजाला’ की ओर से मुहिम चलाई गई थी। इसमें जन सामान्य से लेकर जनप्रतिनिधियों तक की सहभागिता सुनिश्चित की गई थी। इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र के पास भेज दिया गया था। अब ये मुहिम रंग लाती नजर आ रही है। मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने संसद में एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए बताया कि झांसी स्टेशन का नाम बदले जाने के लिए तय प्रक्रिया के तहत संबंधित एजेंसियों से राय मांगी गई है। भारतीय सर्वेक्षण, रेल व डाक मंत्रालय से अनापत्ति मिलने के बाद नाम बदला जाएगा।
विदित हो कि किसी स्थान या स्टेशन का नाम बदलने की स्वीकृति केंद्रीय गृह मंत्रालय देता है। रेल मंत्रालय और डाक तथा भारतीय सर्वेक्षण विभागों से अनापत्ति मिलने के बाद इसकी स्वीकृति दी जाती है।