फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Railway employees will now have to give two exams for promotion guidelines issued by Railway Board

झांसी: पदोन्नति के लिए रेल कर्मचारियों को अब देनी होंगी दो परीक्षा, रेलवे बोर्ड ने जारी किए निर्देश

Sun, 20 Mar 2022 11:48 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 20 Mar 2022 11:48 AM IST
सार

अब तक रेल कर्मचारियों को ग्रुप ‘सी’ से ग्रुप ‘बी’ प्रमोशन के लिए एक लिखित परीक्षा देनी होती थी। इसमें सफल होने पर उनका प्रमोशन हो जाता था। लेकिन, रेलवे बोर्ड द्वारा हाल ही में जारी निर्देशों में परीक्षा प्रणाली में फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Railway employees will now have to give two exams for promotion guidelines issued by Railway Board
झांसी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रुप ‘सी’ से ग्रुप ‘बी’ पदोन्नति के लिए अब रेल कर्मचारियों को दो परीक्षाएं देनी होंगी, जबकि पहले एक परीक्षा में ही काम हो जाता था। इसके अलावा पहली परीक्षा में 75 फीसदी अंक हासिल करने वाले ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन


अब तक की व्यवस्था के तहत रेल कर्मचारियों को ग्रुप ‘सी’ से ग्रुप ‘बी’ प्रमोशन के लिए एक लिखित परीक्षा देनी होती थी। इसमें सफल होने पर उनका प्रमोशन हो जाता था। लेकिन, रेलवे बोर्ड द्वारा हाल ही में जारी निर्देशों में परीक्षा प्रणाली में फेरबदल किया गया है। कर्मचारियों को अब दो परीक्षाएं देनी होंगी। पहली परीक्षा बहुविकल्पीय होगी, जिसमें जो कर्मचारी 75 फीसदी या इससे अधिक अंक हासिल कर पाएंगे, उन्हें ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक पद के लिए पांच उम्मीदवारों का चयन कर सूची प्रकाशित की जाएगी। अगर सूची में अंतिम क्रमांक पर दो कर्मचारी समान अंक पाते हैं तो दोनों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए पद के सापेक्ष उम्मीदवार की संख्या पांच से अधिक की जा सकती है। पदोन्नति की परीक्षा को लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से नए निर्देश जारी किए गए हैं। नए नियमों के तहत ही परीक्षा का आयोजन होगा।

कर्मचारी कर रहे हैं विरोध

पदोन्नति के लिए रेल प्रशासन द्वारा बनाई गई नई नीति कर्मचारियों को रास नहीं आ रही है। एनसीआरएमयू के मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान ने कहा कि पदोन्नीति की नई नीति कर्मचारियों के हित में नहीं है। इसका संगठन की ओर से पुरजोर विरोध किया जा रहा है। हाल ही में ग्वालियर में आयोजित अधिवेशन में इस मुद्दे पर कड़ा विरोध जताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed