फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi-Prayagraj passenger will go only till Naini from today

Jhansi News: आज से नैनी तक ही जाएगी झांसी-प्रयागराज पैसेंजर

Wed, 02 Oct 2024 04:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Jhansi-Prayagraj passenger will go only till Naini from today
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर विकास कार्य के चलते झांसी-प्रयागराज पैसेंजर के संचालन में इस माह परिवर्तन होने जा रहा है। इसे लेकर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सफर से पहले 139 पर कॉल कर अपनी ट्रेन की स्थिति जान लें। ट्रेन नंबर 11801 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-प्रयागराज 2 से 25 अक्तूबर तक नैनी तक ही जाएगी। ट्रेन नंबर 11802 प्रयागराज-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 3 से 26 अक्तूबर तक नैनी से ही चलेगी। संवाद
विज्ञापन


दतिया रुकेगी पातालकोट एक्सप्रेस
झांसी। आगामी नवरात्र त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान की है। इसमें 2 से 12 अक्तूबर तक पाताकोट एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव दतिया स्टेशन पर 2 मिनट के लिए किया है। संवाद
विज्ञापन


फोटो
स्वच्छता पखवाड़े में बनाई मानव शृंखला
झांसी। रेल मंडल में 17 सितंबर से चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े में रेलकर्मियों ने मंगलवार को झांसी स्टेशन पर मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पखवाड़े का दूसरा हिस्सा आज से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़ा आयाेजित
झांसी। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला महिला अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राज नारायण ने अस्पताल के नर्सिंग, टैक्निशियन व सफाई कर्मियों संग अस्पताल में सफाई की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि शरीर को स्वस्थ्य रखने स्वच्छता भी दवा है। यदि हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं तो कई बीमारियों से मुक्त रह सकते हैं। हम सभी को स्वच्छता का महत्व समझना होगा। इस मौके पर अस्पताल के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed