{"_id":"5ddcd2ee8ebc3e54cb5756c6","slug":"jhansi-policemen-helps-collegue-by-sending-money-in-account-for-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा के पास नहीं थे इलाज के पैसे, आर्थिक मदद के लिए साथी पुलिसकर्मियों ने बढ़ाया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगा के पास नहीं थे इलाज के पैसे, आर्थिक मदद के लिए साथी पुलिसकर्मियों ने बढ़ाया हाथ
Tue, 26 Nov 2019 12:53 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
दारोगा को पैसे भेज रहे हैं साथी पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी कोतवाली में तैनात एक दारोगा की विपरीत परिस्थिति में जिस तरह उनके साथी पुलिसकर्मी मदद के लिए सामने आ रहे हैं, वह काबिले तारीफ है। कोतवाली में तैनात दारोगा संजीव जादोन की तबीयत इन दिनों काफी खराब है और उनके पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं हैं।
विज्ञापन
दरअसल पिछले दिनों उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था। इसके बाद ही ब्रेन हेमरेज भी हो गया। पहले उन्हें ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण अब उन्हें ग्वालियर से दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
परिजनों के पास अब उनके इलाज के लिए पैसे नहीं है। एक हादसे में घायल मां का उपचार कराते-कराते संजीव ने अपने खेत और जमीन तक बेच दिए थे, लेकिन मां बच नहीं पाई थीं। अब ऐसे में संजीव के परिजन इलाज कराने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
इसलिए जिले के पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। सभी थानों के थानेदार ने मिलकर दारोगा की मदद के लिए उनके खाते में अपनी सामर्थ्य के अनुसार पैसे भेज रहे हैं, जिससे उनके इलाज में मदद हो सके।