फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi police taking lightly the protest against Agneepath scheme, missing from the paths of the station

अग्निपथ योजना के विरोध को हल्के में ले रही झांसी पुलिस, स्टेशन के रास्तों से गायब

Tue, 21 Jun 2022 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jhansi police taking lightly the protest against Agneepath scheme, missing from the paths of the station
झांसी। अग्निपथ योजना के विरोध में कई जगह हिंसा हो रही है। झांसी रेल मंडल में आने वाले ग्वालियर और बिरला नगर स्टेशन पर तोड़फोड़ हो चुकी है लेकिन पुलिस है कि सतर्क नहीं हो रही। झांसी रेलवे स्टेशन को जाने वाले रास्तों पर चेकिंग के लिए फोर्स लगाई गई है लेकिन पुलिस वाले बिना किसी को बताए ही गायब हो गए। एक दरोगा और तीन सिपाही ड्यूटी पर ही नहीं थे। एसएसपी ने चारों को निलंबित कर दिया है। कई दूसरे प्वाइंट पर भी ढिलाई मिली।
विज्ञापन

सोलह जून को झांसी रेल मंडल के ग्वालियर और बिरला नगर स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की गई थी। अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं की भीड़ ने स्टेशन मास्टर के कक्ष में रेलवे के सभी उपकरण ध्वस्त कर दिए थे। ग्वालियर में भी बवाल किया था। दुकानों को फूंक दिया था। बढ़ते बवाल के बाद सभी रेलवे स्टेशनों पर पुलिस को लगा दिया गया। झांसी में भी रेलवे स्टेशन को जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस को लगाया। लेकिन पुलिस ने धीरे धीरे यहां से खुद ही हटना शुरू कर दिया है। कई जगह पुलिस दिखती ही नहीं है। एसएसपी शिवहरी मीना को भी इस प्रकार की जानकारी मिली। वह सोमवार को सुबह 7 बजे जब रेलवे स्टेशन को जाने वाले रास्तों पर लगाई गई फोर्स को चेक करने पहुंचे तो नवाबाद थाने में तैनात उप निरीक्षक प्रवीण कुमार तथा कांस्टेबल रोहित कुमार, आशुतोष पांडेय व पूजा कुमारी ड्यूटी प्वाइंट से गायब मिले। एसएसपी ने इन चारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अलर्ट होती तो ग्वालियर में भी नहीं होता बवाल
झांसी। दरअसल उपद्रवी तोड़फोड़ और आगजनी करते रहे और पुलिस खामोश बनी रही। 16 जून को दोपहर तक ग्वालियर में बवाल होता रहा। पुलिस मौजूद रही लेकिन हाथ बांधे खड़ी रही। सूत्रों का कहना है कि आला अफसरों से कार्रवाई का आदेश नहीं था। कुछ ने तो आला अफसरों को फोन लगाकर पूछा भी मगर कोई जवाब नहीं मिला था। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed