फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Petrol sprinkled on shops and set ablaze; youth's act at Sipri Bazar vegetable market caught on camera

Jhansi: दुकानों पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, सीपरी बाजार सब्जी मंडी में युवक की हरकत कैमरे में कैद

Wed, 07 Oct 2026 01:06 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 07 Oct 2026 01:06 PM IST
सार

दुकानदारों का आरोप है कि युवक ने पहले मंडी में स्थित दुकानों पर तेल डाला और फिर उनमें आग लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Petrol sprinkled on shops and set ablaze; youth's act at Sipri Bazar vegetable market caught on camera
सीसीटीवी कैमरे में कैद युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

सीपरी बाजार की सब्जी मंडी में एक युवक द्वारा दुकानों पर तेल डालने और इसके बाद आग लगाने का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन


दुकानदारों का आरोप है कि युवक ने पहले मंडी में स्थित दुकानों पर तेल डाला और फिर उनमें आग लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक दुकानों के आसपास घूमता नजर आ रहा है। बुधवार सुबह आग लगने के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि उसने जानबूझकर दुकानों को आग के हवाले किया। 

घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश है। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


गौरतलब है कि सीपरी बाजार की सब्जी मंडी में दुकानों को हटाने और प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। सीएफओ राज किशोर राय का कहना है कि आग लगने से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed