फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Parents will have to give half of their earnings, elderly couple had pleaded in court

विवाह के बाद इकलौते बेटे ने भोजन-पानी किया बंद: मां ने लगाई थी कोर्ट में गुहार, देने होगा कमाई का आधा हिस्सा

Wed, 10 Sep 2025 07:38 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 10 Sep 2025 07:38 AM IST
सार

विवाह के बाद इकलौते बेटे ने मां-बाप का भोजन-पानी बंद कर दिया। दाने-दाने के लिए मोहताज होने पर मां सीमा ने पारिवारिक न्यायालय में भरण पोषण का वाद दायर किया था।

विज्ञापन
Jhansi: Parents will have to give half of their earnings, elderly couple had pleaded in court
कोर्ट का आदेश। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बचपन से पिता ने अपना पेट काटकर जिस बेटे को पाला, उसी ने माता-पिता को दाने-दाने के लिए मोहताज कर दिया। बुजुर्ग दंपती ने न्यायालय में वाद दायर किया। मामला मध्यस्थता केंद्र में गया। दोनों पक्ष की काउंसलिंग के बाद न्यायालय ने बेटे को अपनी कमाई का 50 प्रतिशत हिस्सा भरण पोषण के लिए मां-बाप को देने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र के बंगलाघाट के रहने वाले बुजुर्ग गंगाराम निजी काम करते थे। उम्र ज्यादा होने पर काम छोड़ दिया था। उन्होंने दो बेटियों और एक बेटे का विवाह कर दिया। विवाह के बाद इकलौते बेटे ने मां-बाप का भोजन-पानी बंद कर दिया। दाने-दाने के लिए मोहताज होने पर मां सीमा ने पारिवारिक न्यायालय में भरण पोषण का वाद दायर किया। अब कोर्ट ने बेटे विक्की को अपनी कमाई का 50 प्रतिशत हिस्सा मां-बाप को देने का फैसला सुनाया। बेटा विक्की प्राइवेट काम कर 12,000 रुपये महीना कमाता है। इसलिए उसे अपने माता-पिता को 6000 रुपये प्रति माह देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed