फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Panic erupts after receiving a bomb threat at the station

Jhansi: स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मची खलबली, जीआरपी ने धमकाने वाला युवक को पकड़ा

Wed, 08 Apr 2026 06:16 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 08 Apr 2026 06:16 AM IST
सार

फोन नंबर को तुरंत सर्विलांस पर लगाया गया। धमकाने वाले युवक की लोकेशन झांसी स्टेशन के बाहर मिली। कुछ ही देर में जीआरपी ने स्टेशन के बाहर से उसे धर दबोचा।

विज्ञापन
Jhansi: Panic erupts after receiving a bomb threat at the station
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार दोपहर में एक सिरफिरे ने वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर को फोन कर झांसी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देने की धमकी दे डाली। धमकी मिलने से खलबली मच गई। तुरंत झांसी स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया। आरपीएफ टीम बम डिस्पोजल दस्ते के साथ स्टेशन जा पहुंची। फोन नंबर को तुरंत सर्विलांस पर लगाया गया। धमकाने वाले युवक की लोकेशन झांसी स्टेशन के बाहर मिली। कुछ ही देर में जीआरपी ने स्टेशन के बाहर से उसे धर दबोचा।
विज्ञापन



जीआरपी सीओ सलीम खान ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे प्रशासनिक अधिकारी को फोन करके युवक ने रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। प्रशासनिक अधिकारी ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिस नंबर से कॉल किया गया था, उसे सर्विलांस पर लगाने पर लोकेशन रेलवे स्टेशन के बाहर एसबीआई के पास मिली। जीआरपी टीम आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। युवक ने अपना नाम आनंद सिंह निवासी जबलपुर बताया। इन दिनों वह अहमदाबाद के नवजीवन फ्लैट में रहता है। सीओ ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। युवक मानसिक तौर पर अस्थिर मिला। उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed